New Update
| मुख्य सामग्री | खोवा या मावा, सूखी अंजीर |
| क्यूज़ीन | हैदराबादी |
| कोर्स | मिठाई |
| तैयारी का समय | 31-40 मिनट |
| खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
| सर्विंग्स | 4 |
| स्वाद | Select Taste |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मावा अंजीर बर्फी
- ३७५ ग्राम खोवा या मावा
- ७-८ सूखी अंजीर कटा हुआ
- १/२ कप चीनी
- १ छोटी चम्मच लिक्विड ग्लुकोस
- ५-६ आलमंड/बादाम कटा हुआ
- ५-६ काजू कटा हुआ
विधि
- खोया और चीनी साथ में एक बड़े नॉन स्टिक कढ़ाई में धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए और खोया पिघलने लगे।
- फिर लिक्विड ग्लूकोज़ डालकर लगातार चलाते हुए तेरह मिनिट तक पकाते रहें या जब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे। अब बदाम, काजू और सूखे अंजीर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- यह मिश्रण अब घी लगे आठ इन्च x साढ़े पाँच इन्च का अल्यूमिनियम ट्रे पर डालें और समान फैलाएँ। ठंडा होकर जमने दें। चौकोर टुकड़े काटकर परोसें।
- मात्रा: 420 ग्राम