New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c07db1104a079f68f06e2d641bd3eec36a0a8a4900c3e03387c9ae6f9f4745e2.jpg)
मुख्य सामग्री | हरे मटर, पनीर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मटर पनीर कुल्चा
- १ कप हरे मटर उबला हुआ
- १ कप पनीर घिसा हुआ
- ४ बड़ा चम्मच तेल
- १/२ छोटी चम्मच जीरा
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- स्वाद के लिए नमक
- १/४ छोटी चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ३ कप मैदा
- १ छोटी चम्मच बेकिंग पावडर
- १ कप दूध
- १ छोटी चम्मच चाट मसाला
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- १/२ छोटी चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वाद के लिए मक्खन
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। एक हॅन्ड ब्लेन्डर में हरे मटर डालकर दरदरा पीसें ।
- पैन में ज़ीरा और प्याज़ डालें और हल्का भूनें। फिर हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर नमक और ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएँ और आँच बुझा दें। मिश्रण को एक बाउल में डालकर ठंडा होने दें।
- एक दूसरे बाउल में मैदा, नमक, बेकिंग पावडर, दूध, 2 बड़े चम्मच तेल डालकर थोडे पानी के साथ नरम लोई गूंद लें।
- फिर उसके समान नींबू के आकार के हिस्से बनाएँ। हरे मटर में पनीर और चाट मसाला डालें। फिर हरि मिर्चें और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- लोई का हर हिस्सा बेलकर गोल रोटी बनाएँ, बीच में कुछ मटर-पनीर का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें और गोला बनाएँ। 5 मिनट तक रखें।
- हर गोले पर थोडा तेल लगाएँ और फिर उँगलियों से हल्का थपथपाएँ और फिर बेलकर थोडा मोटा कुल्चा बना एँ।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उपर हर कुल्चे को पकाएँ। (चाहे तो उन्हें आप गरम ऑवन में 200° सेल्सियस पर 10 मिनट तक पका सकते हैं।) जब निचला भाग पक जाए, कुल्चे को पलटें, ढक कर पूरी तरह पकने दें।
- हर कुल्चे पर थोडा मक्खन लगाएँ और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2488 |
कार्बोहाइड्रेट | 311.4 |
प्रोटीन | 83.6 |
फैट | 100.7 |