New Update
मुख्य सामग्री | साबुत मसूर दाल, मिक्स्ड बेरीज़ |
क्यूज़ीन | पारसी |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ७-८ घंटा |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री मसूर दाल बेरीज़ चिकन पुलाव
- १/२(आधा) कप साबुत मसूर दाल भिगोया हुआ
- १/४(एक चौथ कप मिक्स्ड बेरीज़
- १ कप हड्डी रहित चिकन क्यूब किया हुआ
- १ १/२(डेड़ कप बासमती चावल भिगोया हुआ
- २ बड़े चम्मच घी
- ६-८ छोटी इलाइची
- ३ तेज पत्ते
- १ इन्च दालचीनी
- १/४(एक चौथ कप काजू
- १ प्याज़ स्लाइस किया हुआ
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- एक चुटकी केसर
- १/२(आधा) कप प्याज़ तले हुये
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें डालें इलाइची पावडर, तेज पत्तेम दालचीनी और काजू और सुगंधित होने तक भूनें।
- फिर डालें स्लाइस किये हुये प्याज़ और एक मिनट तक भूनें। फिर डालें मसूर दाल और चिकन और मिलायें।
- अब डालें धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर और जीरा, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- फिर डालें अदरक-लहसुन पेस्ट, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। अब डालें छाने हुये इंडिय गेट बासमती चावल और मिलायें।
- फिर डालें मिक्स्ड बेरीज़, केसर, तले हुये प्याज़ और नमक और अच्छे से मिलायें। फिर डालें 3 कप पानी, मिलायें और ढक कर 10-12 मिनट तक या चावल के पूरी तरह से पकने तक पकायें।
- रायता के साथ गरम-गरम परोसें।