New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e993d97e862b6bde2501fc0dda09042081fc05cdb34aa2bec665b81613f81d82.jpg)
मुख्य सामग्री | बासमती चावल, छोटे बैंगन |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मसाले भात
- १ १/२(डेड़ कप बासमती चावल
- ३-४ छोटा छोटे बैंगन
- १५-२० टिंडली
- २ छोटे चम्मच साबुत सूखा धनिया
- २ छोटे चम्मच जीरा
- १/२(आधा) कप खोपरा घिसा हुआ
- ४-५ सूखी लाल मिर्च
- २ छोटे चम्मच ऑइल
- २ तेज पत्ता
- ५-६ छोटी इलाइची
- ७-८ लौंग
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच गोड़ा मसाला
- १२ काजू
- २ बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- बैंगन के लम्बाई में चार टुकड़े करें और नमक वाले पानी में डालकर रखें। टिंडली के भी लम्बाई में चार टुकड़े करें। एक नौन स्टिक पैन गरम करें।
- सूखा धनिया और जीरा इस में सेक लें। एक मिक्सर जार में डालें। खोपरा पैन में डाले और थोड़ी सी देर सेक लें; यह भी मिक्सर जार में डाल दें। लाल मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
- दूसरे नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें और तेज पत्ते, इलाईची, लौंग डालें और आधा मिनिट भूनें।
- फिर बैंगन, टिंडली, हल्दी भी डालकर मिला लें। पेस्ट डालें और 2-3 मिनिट भूनें। चावल डालकर हल्का मिला लें। तीन कप गरम पानी डालें और मिला लें। गोड़ा मसाला भी डाल दें।
- आधे काजू डाल दें। चावल को ढककर पकाएँ। नारियल, धनिये और काजू से सजाकर गरमागरम परोसें।