New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1b15f1ffd98167529a70781ea4f0534032f3ba4d80dd8a74b8e3b9ec1879112c.jpg)
| मुख्य सामग्री | सफोला क्लासिक मसला ओट्स , हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट | 
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न | 
| कोर्स | नाश्ता | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मसालेदार | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री मसाला ओट्स् क्रस्टेड चिकन नग्गेट्स्
- सफोला क्लासिक मसला ओट्स
 - ५०० ग्राम हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ/ कटी हुई / कटे हुए
 - स्वादानुसार नमक
 - १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच कालीमिर्च पावडर बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
 - १ छोटा चम्मच हरी मिर्च
 - १ छोटा चम्मच लेमन ग्रास बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
 - १ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
 - २ छोटे चम्मच सोय सॉस
 - १ छोटा चम्मच ओयस्टर सॉस
 - १ खीरा छिला हुआ
 - १/२(आधा) लाल शिमला मिर्च
 - २ हरे प्याज़ पत्तियों समेत
 - ३-४ ताज़े बेसिल के पत्ते
 - तलने के लिए ऑइल
 - ¼ निंबु का रस
 - १ बड़ा चमचा भुनी हुई मूंगफली
 - १ छोटा चम्मच स्वीट चिल्ली सॉस
 
विधि
- चिकन क्यूब्स को एक बाउल में रखें। उसमें डालें नमक, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर, हरी मिर्च और लेमनग्रास और अच्छे से मिलायें।
 - फिर डालें अदरक-लहसुन पेस्ट, एक छोटा चम्मच सोया सॉस और ऑयस्टर सॉस और अच्छे से मिलायें और 15-20 मिनिट तक मैरिनेट होने रख दें।
 - काकड़ी/खीरे के फूल के आकार के पतले स्लाइस करें और एक ठंडे पानी के बाउल में रखें।
 - फिर लाल शिमला मिर्च को पतले लम्बे जुलियेन्स में काटें और इस बाउल में रखें। फिर हरे प्याज़ को पत्तों के साथ पतले लम्बे जुलियेन्स में काटें और इस बाउल में रखें और मिलायें।
 - अब बेसिल के पत्तों को पतला-पतला काटें और बाउल में डाल कर फिर से मिलायें। अब सफोला क्लासिक मसाला ओट्स् को एक प्लेट पर फैलायें और मैरिनेट किये हुये चिकन क्यूब्स को इसमें अच्छे से लपेटें।
 - एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें और चिकन क्यूब्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। फिर इन्हे एक अबज्ञौरबेंट पेपर पर छानें।
 - अब पानी में स सभी सब्ज़ियों को निकालें और एक दूसरे बाउल में रखें। उसमें डालें बचा हुआ सोया सॉस, निंबु का रस, नमक, बची हुई काली मिर्च पावडर और भुने हुये मूंगफली और हल्के से टॉस करें।
 - इस बनाये हुये सलाद को एक सर्विंग प्लेट पर रखें और साथ में रखें तले हुये चिकन क्यूब्स। ऊपर से छिड़कें स्वीट चिल्ली सॉस और तुरंत परोसें।