New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6df744e7cd39d5f21582aafa34946f1005a39da673f37cf19d5833d94aebe192.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए आम, संतरे की फाड़ियाँ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | अचार जाम चटनी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मॅन्गो ऍन्ड ऑरेन्ज़ जॅम
- २५० ग्राम पके हुए आम छिलकर दरदरा कटे हुए
- २५० ग्राम संतरे की फाड़ियाँ
- १ कप चीनी
- २ छोटा चम्मच नींबु का रस
विधि
- आम और संतरे एक कप पानी के साथ पीसकर बारीक प्यूरी बनाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन गरम करें, उसमें तैयार की हुई प्यूरी डालें, और मध्यम आँच पर चार से पाँच मिनट तक पकाएँ।
- अब चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मिश्रण गाढा होने तक पकाएँ। फिर नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- आँच पर से उतारकर ठंडा होने दें। स्टॅरिलाय्ज़्ड ग्लास के बोतल में डालें और जब चाहें तब परोसें।