New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3408e605684ba577e890b2e4de8e36396a5e654fa27635b474eb079efeacff93.jpg)
| मुख्य सामग्री | कच्चा आम, हल्दी का पावडर | 
| क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन | 
| कोर्स | अचार जाम चटनी | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | |
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री मेन्गो पचीडी
- १ कच्चा आम कच्चे आम और गुड़ की चटनी.
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
 - २ हरी मिर्च चीरा हुआ
 - १/२(आधा) कप गुड़ घिसा हुआ
 - स्वादानुसार नमक
 - १ बड़ा चमचा चावल का आटा
 - १ बड़ा चमचा ऑइल
 - १ छोटा चम्मच राई
 
विधि
- बिना छिले आम के छोटे छोटे तुकडे काटें।
 - 2 कप पानी एक नॉन स्टिक पैन में गरम करें, उसमें डालें आम के तुकडे, हल्दी पावडर, हरी मिर्चें और अच्छि तरह मिला लें।
 - ढक कर 2-3 मिनट तक पकाएँ। गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
 - फिर से ढक दें और 2-3 मिनट तक पकाएँ। नमक डालें।
 - ¼ कप पानी में चावल का आटा मिलाकर पैन में डालें।
 - एक छोटे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके राई डालें और जब वे फुटने लगे इस तडके को आम के पचीडी में डालें।
 - ढक कर 1-2 मिनट तक पकाएँ। ठंडा करके परोसे।