New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7ee60e860e9ffdaf40edeb20f830b1e6a3a385a1503e95b6fb9786a086ae44b2.jpg)
मुख्य सामग्री | आम, लिच्ची |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मॅन्गो लिची चीज़ केक
- २ आम कटा हुआ
- १२ लिच्ची टिन्ड
- १२ जिन्जर कुकीज़
- ६० ग्राम मक्खन
- ३०० ग्राम क्रीम चीज़
- १ कप क्रीम फेंटा हुआ
- २ छोटा चम्मच जेलाटिन
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। जिन्जर कुकीज़ एक मिक्सर जार में डालकर क्रश करें और एक बाउल में डालें। फिर उसमें डालें मक्खन और मिलाएँ।
- इस मिश्रण को केक टिन में फैलाएँ और गरम ऑवन में 5-6 मिनट तक बेक करें।
- क्रीम चीज़ और व्हिप्पड क्रीम साथ में फेंटें फिर उसमे जिलेटिन डालकर फेंटें।
- अब इसमें लिची को मोटा मोटा काटकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर आम डालकर मिलाएँ।
- केक टिन को ऑवन में से निकालें और उसमें कुकीज़ के परत पर लिची-आम का मिश्रण फैलाएँ।
- फिर उसे डीप फ्रीज़र में 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
- डीप फ्रीज़र में से निकालें और रेफ्रिज़्रेटर में पूरी रात रहने दें।
- वेजस में काटकर ठंडा ठंडा परोसें।