New Update
मुख्य सामग्री | पके हुए आम, ताज़ा हरा धनिया |
क्यूज़ीन | |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ५-६ घंटा |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री मॅन्गो कोरियान्डर चिकन
- १ पके हुए आम छिलकर क्यूब कटे हुए
- १/२ कप ताज़ा हरा धनिया दरदरा कटा
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ दरदरा कटे हुए
- १ इन्च अदरक दरदरा कटा हुआ
- ५-६ लहसुन लौंग दरदरा कटी हुई
- १/२ कप नारियल का दूध
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- २ छोटे चम्मच नींबु का रस
- २ छोटे चम्मच ब्राउन शुगर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- आम, हरा धनिया, प्याज़, अद्रक, लहसून, नारियल का दूध, तेल, नींबू का रस, ब्राउन शुगर और नमक साथ में पीसकर एक गाढा पेस्ट बनाएँ।
- पेस्ट को एक बाउल में डालें, उसमें चिकन ब्रेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और चार से छह घन्टों तक मॅरिनेट होने दें।
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम होने रखें। एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में तेल गरम करें, उसमें चिकन ब्रेस्ट रखें और पलटते हुए पकाएँ जबतक दोनो तरफ ग्रिल के निशान आ जाए।
- अब चिकन ब्रेस्ट को तेल लगे बेकिंग ट्रे पर रखें, उसे ऍल्युमिनियम फॉय्ल से ढक दें।
- ट्रे को गरम किए ऑवन में रखें और दस से बारह मिनटों तक बेक करे। गरमागरम परोसें।