New Update
मुख्य सामग्री | क्रस्ट के लिए, ब्रैन बिस्किट / डायजेस्टिव बिस्किट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ३.३०-४ घंटा |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मैंगो चीज़केक
- क्रस्ट के लिए
- ८-१० ब्रैन बिस्किट / डायजेस्टिव बिस्किट
- ४ बड़े चम्मच मक्खन पिघला हुआ
- फिलिंग के लिए
- १ कप स्किम्ड मिल्क/ दूध निथारा हुआ
- १/२(आधा) कप कन्डेंस्ड मिल्क
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ बड़ा चमचा कैरागीनन/ वेजिटेरियन जेलाटिन
- १ १/२(डेड़ कप Skimmed milk yogurt drained
- २ कप स्किम्ड दूध का पनीर
- २ कप मैंगो पल्प
- १/२(आधा) कप पिसी हुई चीनी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच मैंगो एसेन्स
- टॉपिंग के लिए
- १ बड़ा चमचा मैंगो जेली
- १ कप मीठी वि्प्ड क्रीम
विधि
- बिस्किट कूट कर एक कटोरे में रखें। पिघला हुआ मक्खन मिला लें। एक स्प्रिंग-फौर्म पैन बटर पेपर से लाइन कर लें। बिस्किट के मिश्रण को एक परत में लगा लें और फ्रिज में रख दें। नौन-स्टिक पैन में दूध गरम करें।
- कनडेन्सड मिल्क मिला लें। थोड़े से दूध में कोर्नफ्लार की पेस्ट बना लें और गरम दूध में मिला लें। गाढ़ा होने तक दूध को पकाएँ। अलग रख दें।
- कैराजिनन को थोड़े से पानी में पिघाल लें और माइक्रोवेव अवन में एक मिनिट गरम करें। अलग रख दें। चक्का और पनीर साथ में फेंट लें। एक कटोरे में निकालें और मैंगो पल्प मिलाएँ।
- गाढ़ा किया हुआ दूध मिला दें। पिसी हुई चीनी मिला दें। मैंगो ऐसन्स व कैराजिनन मिला दें। यह मिश्रण बिस्किट की ठंडी परत पर डालें। दो-तीन घंटे फ्रिज में रख दें।
- मैंगो जेली को ¼ कप पानी में पिघाल लें। एक उबाल आने तक पका लें, फिर ठंडा करें। जमे हुए चीज़केक पर जेली की परत डालें। जेली जमाने के लिए फ्रिज में रख दें। मीठी गाढ़ी क्रीम को खूब फेंट लें।
- चीज़केक को स्प्रिंग-फौर्म पैन से निकालें। आइसिंग बैग में क्रीम भर लें और चीज़केक पर फूल बना लें। एक छुरी गरम पानी में डुबो दें और इससे आसानी और सफाई से चीज़केक के पीस काटें।