New Update
![मैंगो चीज़केक विद ओटस्](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3318cb857e35a2152ac9502393bd1e9c6755994c54ae96dbbbe408f973217499.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए आम, छैना |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मैंगो चीज़केक विद ओटस्
- ३ पके हुए आम
- २०० ग्राम छैना
- १०० ग्राम रोल्ड पौरिज ओट्स
- २०० ग्राम गाढ़ी दही
- ५ बड़े चम्मच चीनी
- ५० ग्राम मक्खन
- ५० ग्राम शहद
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लेमन राइन्ड / नींबु की छाल पतली पट्टी
- ५० एम एल मैंगो जूस
- २० ग्राम जेलाटिन
विधि
- ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान पर गरम करें। आम को छील लें। बीज के दोनों साइड से स्लाइस काट लें। आधों को छोटा छोटा काट लें। बाकी को मोटा मोटा काट कर मिक्सर के जार में रखें और साथ में डालें छेना की आधी मात्रा। पीस कर एक बाउल में रखें। इसे बाउल में बाकी छेना को दही की आधी मात्रा के साथ पीस कर डालें।
- फिर इसी बाउल में डालें बाकी की दही चार बड़े चम्मच चीनी के साथ पीसकर। फिर सब कुछ अच्छी तरह से मिला लें। दूसरे बाउल में ओटस् रखें और साथ में डालें मक्खन, एक बड़ा चम्मच चीनी और हाथों से मिक्स करें। शहद डालकर मिलाएँ। इस मिक्सचर को एक स्रिंीलगफोर्म टिन में डालकर दबा दें। गरम ओवन में 12-15 मिनिट तक बेक करें। मैंगो और छेना के मिक्सचर में लेमन राईन्ड डालकर मिला लें। फिर डालें मैंगो के क्यूब्ज़ और मिला लें।
- एक छोटे नौन स्टिक पैन में मैंगो जूस गरम करें और इस का थोड़ा सा भाग जेलाटिन में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। बाकी जूस भी इसी में मिला लें। ठंडा करें और मैंगो और छेना के मिक्सचर में डालकर मिलाएँ। ओवन से स्प्रिंगफोर्म टिन निकाल लें और रूम टेंम्प्रेचर तक ठंडा करें। इस में डालें मैंगो और छेना का मिक्सचर और पूरा सेट करने फ्रिज में रख दें। फिर टिन से निकालें, वैजेज़ काटे और मैंगो चीज़केक विद ओटस् सर्व करें।