New Update
मुख्य सामग्री | पनीर, ऑइल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मालवाणी पनीर मसाला
- २०० ग्राम पनीर 1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ४-५ कड़ी पत्ते
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर कटा हुआ
- १/२(आधा) कप नारियल का दूध
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच मालवणी मसाला
- १/२(आधा) छोटा चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- मसाला पेस्ट बनाने के लिए
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ सलाइस किया हुआ
- २ छोटे चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ कप खोपरा घिसा हुआ
विधि
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके पनीर के चकोर टुकड़ों को तब तक तलें जब तक वह हल्के भूरे हो जाएँ। फिर अब्ज़ौरबेंट पेपर पर रख कर अतिरिक्त तेल छान कर अलग रख दें। मसाला पेस्ट बनाने के लिए: एक तवे पर प्याज़ को दो छोटे चम्मच तेल में हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- खोपरा को एक गरम तवे पर तब तक भूनें जब तक वह सुनहरा भूरा हो जाए। अब शंकेश्वरी मिर्च, बड़ी इलाईची, छोटी इलाईची, लौंग, दालचीनी, फूल चकरी, दगद फूल, साबुत धनिया और जीरा को एक के बाद एक करके सूखा भूनें।
- फिर ठंडा करके सारी सामग्रियों को थोड़े पानी के साथ पीस कर एक पेस्ट बना लें। एक कढ़ाई में तीन बड़े चम्मच तेल गरम करके जीरा डालें और जब रंग बदलने लगे तब कड़ी पत्ते और प्याज़ डाल कर तब तक भूनें जब तक वह सुनहरा भूरा हो जाए।
- अब टमाटर डाल कर तब तक भूनें जब तक वह गूदे जैसे हो जाएँ। अब पिसा हुआ पेस्ट डाल कर तीन से चार मिनिट तक भूनें। फिर एक चौथाई कप पानी डाल कर बिना ढके और तीन से चार मिनिट तक पका कर पनीर डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
- धीमी आँच पर पाँच से छह मिनिट तक पकाएँ। फिर नारियल का दूध, हल्दी पावडर और सूखा मालवाणी मसाला डालें। अब नमक और मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर दो से तीन मिनिट तक पका कर धनिया से सजा कर गरमागरम परोसें।