New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2437848cc9b6a14a87b877597283eab64a178a37bfa5655b86acd1f78478c1b2.jpg)
मुख्य सामग्री | मकई के दाने, पालक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मकई पालक मिर्चें
- १/२(आधा) कप मकई के दाने उबालर ठंडे पानी में धोलें
- बन्च पालक कटा हुआ / कटी हुई / कटे हुए
- भावनगरी हरी मिर्च
- तलने के लिए ऑइल
- १ बड़ा चमचा अदरक बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- १ बड़ा चमचा साबुत सूखा धनिया कुटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच अमचूर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) कप कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १/२(आधा) कप चीज़ घिसा हुआ
- मकई का आटा छिड़कने के लिए
विधि
- भावनगरी मिर्चों को चीरकर पॉकेट बनाएँ। एक नॉन स्टिक कढ़ाई मे 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, उसमें अदरक और साबुत धनिया डालकर भूनें।
- मकई, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, अमचूर, कुटी काली मिर्चें, पालक और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें। ½ कप पानी में कॉर्नफ्लावर डालकर अच्छी मिलाएँ और गाढ़ा घोल बनाएँ। फिर पालक मिश्रण में चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। भावनगी मिर्चों में पालक का मिश्रण भरें। एक प्लेट में मकई का आटा रखें और उसमें मिर्चों को लपेटें।
- फिर उन्हे कॉर्नफ्लावर के घोल में डुबोएँ और फिर से मकई के आटे में लपेटें। एकबार फिर कॉर्नफ्लावर के घोल में डुबोएँ और मकई के आटा में लपेटें।
- गरम तेल में डालकर सुनहरा और करारे होने तक तलें। तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें। सर्विंग प्लेट पर रखें और गरमागरम परोसें।