New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ed2a5838080565a0236da0ff93a4af39386df1c53eb328f309647f59e5dac079.jpg)
मुख्य सामग्री | मकई का आटा, मूली |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मकई मूली पराठा
- मकई का आटा २ १/२ (ढाई) कप + डस्ट करने के लिये
- ३/४ कप मूली कसा हुआ
- १ कप आटा
- १/२(आधा) कप हरे प्याज़ की पत्तियाँ बारीक कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
- १/२(आधा) इन्च अदरक बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच अजवाइन
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा साबुत सूखा धनिया
- १ बड़ा चमचा अनारदाना
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काला नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च कुटी हुई
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ५-६ बड़ा चमचा दही
- ऑइल बेस्ट करने के लिये
- स्वादानुसार मक्खन
विधि
- लोई बनाने के लिये वर्कटॉप पर मकई का आटा लें। उसमें डालें गेहूं का आटा, हरे प्याज़, प्याज़, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक, अजवाइन, जीरा, धनिया के दाने, अनारदाने, काला नमक, कुटी हुई काली मिर्च, हल्दी पावडर और नमक।
- अब मूली से पानी निचोड़कर मिश्रण में डालें और साथ में डालें 3 बड़े चम्मच दही और अच्छे से गूंद लें। अब बचा हुआ दही डालें और एक सख्त लोई गूंद लें और इस लोई को एक बाउल में रखें।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। अब वर्कटॉप को थोड़े गेहूं के आटे और मकई के आटे से डस्ट करें।
- उस पर रखें लोई और समान हिस्सों में बाँटकर पतले पराठों में बेल लें। अब हर पराठे को गरम तवे पर तेल से बेस्ट करते हुये दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- अब हर पराठे के बीच में थोड़ा सा मक्खन डालें, क्रश करें और गरम-गरम परोसें।