New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/642789667bf3e828eec737701f5f00187d0056fb7b9cc40cc7c86f72c205e265.jpg)
| मुख्य सामग्री | मकई के दाने, मकई का आटा |
| क्यूज़ीन | पंजाबी |
| कोर्स | ब्रेड |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मकई की मिस्सी
- ३ बड़े चम्मच मकई के दाने टिन्ड
- १ कप मकई का आटा
- १/२(आधा) कप बेसन
- १ कप आटा
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- भुनने के लिए ऑइल
विधि
- स्वीट कॉर्न को क्रश कर लें। प्याज़, नमक, लाल मिर्च पावडर और हल्दी पावडर को अपनी उँगलियों से कुचलते हुए मिला लें और स्वीट कॉर्न के साथ मिला लें।
- उसमें डालें बेसन, गेहुँ का आटा और मकई का आटा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर गूंद लें।
- गीले कपड़े से ढक कर 15 मिनिट तक रहने दें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। आटे को समान हिस्सों में बाँटकर गोले बना लें।
- थोड़े सूखे आटे में लपेटकर उनकी ज़रा मोटी रोटियाँ बेल लें।
- गरम तवे पर मध्यम आँच पर आधे मिनिट तक सेकें, फिर पलट कर थोड़ा तेल चारों ओर डालें और फिर से पलट लें।
- लटते हुए तब तक पकाएँ जब तक दोनों तरफ समान पक जाये। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 1527 |
| कार्बोहाइड्रेट | 41.2 |
| प्रोटीन | 228.2 |
| फैट | 9.7 |