New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e97c24b3793f0489d73f397ed3d6a0153084563e859ab2cb068ef187cafc203f.jpg)
मुख्य सामग्री | रवा/सूजी, मैदा |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मधुर वड़े
- १ कप रवा/सूजी
- १ कप मैदा
- १ कप चावल का आटा
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काली मिर्च कुटा हुआ
- २ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- ४-६ कड़ी पत्ते
- २ बड़े चम्मच ऑइल ऊपर से लगाने के लिए
विधि
- एक कटोरे में सूजी, मैदा और चावल का आटा मिला लें। नमक, कालीमिर्च, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर मिला लें। कड़ी पत्ते काटें और मिला लें। दो बड़े चम्मच तेल डालें। फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर कड़क आटा गूंद लें।
- आटे को ढक कर दस मिनिट अलग रखें। कढ़ाई में तेल गरम करने रखें। एक प्लास्टिक के पेपर को ग्रीज़ करें और इस पर थोड़ा सा आटा रखें।
- फिर अपनी उंगलियों पर तेल लगाएँ और आटे को थपथपाकर गोल चपटा वड़ा बना लें। वड़ों को गरम तेल में डालें और सुन्हरे और कुरकुरे होने तक तलें। किचन पेपर पर निकालें। कोकोनट चटनी के साथ गरमागरम वड़े परोसें।