New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/96746560f42d2251f8eaa337c922b037b9697fbb446710ed421165e4beae6fa8.jpg)
मुख्य सामग्री | टिन्ड लिच्ची, केसर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लैचीज़ स्टफ्फड विद केसरी मावा
- १६ टिन्ड लिच्ची
- १ चुटकी केसर
- १/२(आधा) कप खोवा / मावा
- ५ बड़े चम्मच चीनी
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- २ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- १/४(एक चौथ कप पिस्ते कटा हुआ
विधि
- खोआ, केसर, 2 बड़े चम्मच चीनी एक नॉन स्टिक कढाई में डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। मिश्रण को एक बाउल में निकालकर कुछ देर ठंडा होने रखें।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में बची चीनी और थोडा पानी डालकर पकाएँ जबतक चीनी जलने लगे।
- फिर उसमें मक्खन और ताज़ी क्रीम डालकर आँच पर से उतार लें।
- लिची में खोआ का मिश्रण भरें और रेफ्रिज़्रेटर में रखें।
- परोसने के लिये एक बाउल में चीनी-क्रीम का सॉस डालें, दूसरे बाउल में पीस्ता डालें, उन्हे एक सर्विंग प्लेट में रखें।
- उसी प्लेट पर भरे लिची भी रखें और परोसें।