New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a59c7bf25e1b93361912e3f713a800738555c1f92facd3c6f538f517bdf6b539.jpg)
मुख्य सामग्री | लिच्ची , वेनीला क्रीम |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ३.३०-४ घंटा |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लीची आईसक्रीम विद डेट्स एन्ड वॉलनट्स
- १ टिन लिच्ची
- १ पैकेट वेनीला क्रीम
- १ १/२(डेड़ कप खजूर कटा हुआ
- १/२(आधा) कप अखरोट कटा हुआ
- १/२(आधा) कप शहद
- २ बड़ा चमचा ब्राउन शुगर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में लीची कैन में से चाशनी डालकर गरम करें।
- खजूर डालें और उन्हे नरम होने तक पकाएँ। 6-8 लीची को दरदरा काट लें और बचे हुए लीची की प्यूरी बना लें।
- आईसक्रीम को ज़रा सा नरम कर के एक बड़े से बाउल में रखें। लीची की प्यूरी डालकर मिला लें। अब डालें खजूर और मिला लें।
- फिर डालें कटे हुए लीची और अखरोट और मिला लें। इसे सिलिकोन के मोल्ड में डालें, ऊपर से ब्राउन शुगर छिड़कें, मोल्ड को ढक कर डीप फ्रीज़र में 3-4 घन्टे तक सेट होने रखें।
- स्कूप निकाल कर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2504 |
कार्बोहाइड्रेट | 40.3 |
प्रोटीन | 406.1 |
फैट | 77.7 |