New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/536fc93f246f0dcac7b5cf061d2a4124a4832fef7b36fe74215884658b5846a0.jpg)
मुख्य सामग्री | सूरती पापड़ी, पापड़ी बीन्स |
क्यूज़ीन | गुजराती |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लिलवा रायस
- १/४(एक चौथ कप सूरती पापड़ी
- १/४(एक चौथ कप पापड़ी बीन्स
- १ १/२(डेड़ कप बासमती चावल भिगोया हुआ
- १/२(आधा) इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- ४ हरी मिर्च
- १/२(आधा) कप ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १/२(आधा) बड़ा चमचा नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच घी
- १ इन्च की डंडी दालचीनी
- २ लौंग
- नमक
विधि
- अदरक, हरी मिर्चें, हरा धनिया और नींबू का रस साथ में बारीक पीसें।
- एक पैन में घी गरम करें, उसमें दालचीनी, लौंग और चावल डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें।
- फिर सुर्ती पापडी, पापडी बिन्स और नमक डालकर मिलाएँ।
- अब पीसा हुआ पेस्ट आधा कप पानी में मिलाकर पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर ढाई कप पानी डालकर मिलाएँ।
- जब मिश्रण उबलने लगे, आँच को धिमी करें, पैन को ढक दें और पूरी तरह पकाएँ।
- गरमागरम परोसें।