New Update
| मुख्य सामग्री | अंडे, लेटस |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | सलाद |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | Select Taste |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | मांसाहारी |
सामग्री लेटस एंड ऐग सैलड
- ८ अंडे
- १०० ग्राम लेटस
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- ७-८ काली मिर्च कुटा हुआ
- ६ बड़े चम्मच विनेगर
- १ छोटा चम्मच मस्टर्ड पावडर
- २ बड़े चम्मच सैलड आइल
विधि
- अण्डों को उबलते पानी में बारह मिनिट तक पकाएँ।
- जब ठंडे हो जाए तब छील कर ठंडे पानी में रख दें। लेटस को पानी में धो कर ठंडे पानी में रख दें। अण्डों को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- लेटस (सलाद के पत्ते) को तोड़ कर हल्के से अण्डों के साथ मिलाएँ।
- ड्रेसिंग बनाने के लिए नमक, सफ़ेद मिर्च, कुटी हुई काली मिर्च, सिरका, राई का पावडर और सलाद का तेल मिलाएँ। इसे हल्के से लेटस और अण्डे में मिला कर ठंडा परोसें।