New Update
मुख्य सामग्री | मसूर दाल, बुरगुल व्हीट |
क्यूज़ीन | मैडिटेरियन |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लेन्टिल ऍन्ड बुलगुर पिलाफ
- १/२(आधा) कप मसूर दाल भिगोकर छानी हुई
- १ १/२(डेड़ कप बुरगुल व्हीट भिगोकर छाना हुआ
- १ बड़ा चमचा एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १ तेज पत्ता
- ३ १/२ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १/२(आधा) छोटा चम्मच ऑल स्पाइस पावडर
- १/२(आधा) नींबू
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में ऍक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयलगरम करें, उसमें प्याज़ और तेज़ पत्ता डालकर बेरंग होने तक भूनें।
- फिर मसूर दाल और 1 कप वेज़िटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक दाल लगभग पक जाए। अब बुलगुर व्हीट डालकर अचछी तरह मिलाएँ।
- बचा वेज़िटेबल स्टॉक, नमक, कुटी काली मिर्च और ऑल स्पाय्स पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर 5-7 मिनट तक पकाएँ।
- ½ नींबू का छिल्का कसें। पिलाफ में नींबू का छिल्का और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर धिमी आँच पर पकाएँ जबतक पिलाफ पूरी तरह तैयार हो जाए। पिलाफ को सर्विंग प्लेट पर डालकर गरमागरम परोसें।