New Update
मुख्य सामग्री | लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल, गाजर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लेमन एन्ड कॅरट केक विद क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग
- १ लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल घिसा हुआ
- १ कप गाजर घिसा हुआ
- १०० ग्राम क्रीम चीज़
- २०० ग्राम मैदा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- २ नमक
- १ बड़ा चमचा दालचीनी पावडर
- ३ अंडे
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- १०० ग्राम पाइनेपल/अनानास कटा हुआ
- १/२(आधा) कप अखरोट कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा वेनीला एसेन्स
- १/२(आधा) कप पिसी हुई चीनी
- १०० ग्राम विप्ड क्रीम
- ताज़े पुदीने के पत्ते
विधि
- ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें। मैदा, बेकिंग पावडर, बेकिंग सोडा, नमक और दालचीनी पावडर छानकर एक बाउल में डालें।
- एक दूसरे बाउल में अन्डे फेंटें। तीसरे बाउल में चीनी और तेल फेंटें और उसमें फेंटे हुए अन्डे डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मैदे के मिश्रण में गाजर, नारियल, अन्नानस ओर अखरोट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अन्डों के मिश्रण में वेनिल्ला एसेन्स डालकर अच्छी तरह फेंटें। इस मिश्रण को मैदे के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- यह मिश्रण अब तेल लगे केक टिन में डालें और गरम ऑवन में 40 मिनट तक बेक करें। ऑवन में से निकालकर ठंडा होने दें।
- फिर रेफ्रिज़्रेटर में रखें। फिर केक टिन में से निकालकर उपर से एक पतला स्लाइस काटें।
- फ्रॉस्टिंग बनाने के लिये क्रीम चीज़, नमक और पीसी चीनी एक बाउल में डालकर फेंटें।
- उसमें डालें व्हिप्पड क्रीम और थोडा कसा नींबू का छिल्का और अच्छी तरह मिलाएँ। अब यह फ्रॉस्टिंग केक पर फैलाएँ।
- फिर उसे बचा हुआ कसा नींबू का छिल्का और पुदिने के पत्तों से सजाएँ। वेजस में काटें और परोसें।