New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3491a214c242a0dde9b5f71cb9c846b565d7d219a46fd4545b1e9e25ab011a76.jpg)
मुख्य सामग्री | नींबु का रस, प्याज़ |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लेमन वेजिटेबल पेप्पर सूप
- १ १/२ बड़े चम्मच नींबु का रस
- १ मध्यम आकार प्याज़ कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच तेल
- १ मध्यम आकार गाजर पतले स्लाइस में कटा हुआ/ कटी हुई
- ५-६ फ्रेंच बीन्स कटा हुआ
- १/४ छोटा बंदगोभी कटा हुआ
- १ मध्यम आकार हरी शिमला मिर्च कटा हुआ
- ३-४ कप वेजिटेबल स्टॉक
- १ मध्यम आकार टमाटर कटा हुआ
- ५० ग्राम सिल्कन बीनकर्ड / टोफू कटा हुआ
- ५० ग्राम इन्स्टन्ट नूडल्ज़
- स्वादानुसार नमक
- १/४ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करके उसमें डालें प्याज़ और गाजर और भूनें।
- फिर फ्रेन्च बीन्स, बन्दगोभी और हरी शिमला मिर्च डालकर मिला लें। अब स्टॉक और टमाटर डालकर मिला लें और दो मिनट तक पका लें।
- बीनकर्ड डालकर धीरे से चलाएँ। इन्सटेन्ट नूडल को तोड़कर डालें। नमक और काली मिर्च पावडर डालकर मिला लें। मिश्रण को उबलने दें और फिर पकाएँ जबतक नूडल पूरी तरह पका जाए।
- नींबु का रस डालकर मिला लें। सूप बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।