New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/90edabf3ccb0eb1eeb79d5248377490755dbf03c0b82946f5a39149897b354ee.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, चीनी |
क्यूज़ीन | बंगाली |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 26-30 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लवंग लतिका
- १ १/२ कप मैदा
- १ कप चीनी १/२ कप पानी में घोला हुआ
- १/४ छोटी चम्मच रोज़ एसेन्स
- घी ३-४ चम्मच + तलने के लिए
- ३ बड़ा चम्मच टूटी फ्रूटी
- ४-५ काजू कटे हुये
- ४-५ आलमंड/बादाम कटे हुये
- ४-५ पिस्ते कटे हुये
- १०-१२ लौंग
विधि
- आधा कप पानी में चीनी को पकायें जब तक कि एक तार का सिरप न बन जाएं।
- गुलाब का एसेंस डालें और अच्छी तरह मिलायें। मैदे और घी परात में डालकर अच्छी तरह गूंथ लें। भिगे कपड़े से पंद्रह मिनिट ढक कर रखें।
- कढ़ाही में अच्छी मात्रा में घी गर्म करें। टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट अच्छी तरह मिलायें। बारह बराबर भागों में बाँट लें। हर अंश को पूरी में रोल करें।
- फिलिंग को पूरी के केंद्र में रखें घी लगायें और हर किनारें को एक-दूसरे के ऊपर रख कर मोड़ दें। लौंग से मुँह को बंद कर दें। सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें।
- छानकर गर्म चीनी के सिरप में पंद्रह मिनिट तक भिगाकर रखें। छानकर गरमागरम परोसें।