New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a51d91799c57ebfdf1ef97e17e52dfbd324ad55c21aa751e1f7cca88eb7796ab.jpg)
| मुख्य सामग्री | ब्रेड स्लाइस, अंडे | 
| क्यूज़ीन | पारसी | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | निम्न | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री लगन नू कस्टर्ड
- ४ ब्रेड स्लाइस
 - ४ अंडे
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
 - १ चुटकी जयफल का पावडर
 - १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
 - २ बड़े चम्मच चिरौंजी
 - ३ बड़े चम्मच रोज़ सिरप
 - १ कप कन्डेंस्ड मिल्क
 - १/२(आधा) कप दूध
 
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें। ब्रेड स्लाइस के किनारों क निकाल दें और उनके चार हिस्से करें।
 - फिर एक बाउल में अंडे तोड़ें। उसमें डालें इलाइची पावडर, जायफल पावडर, वेनीला एसेन्स, चिरौंजी, रोज़ सिरप और कन्डेन्स्ड मिल्क और अच्छे से फेंटे।
 - फिर डालें दूध और अच्छे से फेंटे। अब एक ग्लास बेकिंक डिश पर थोड़े से ब्रेड के टुकड़े फैलायें और ऊपर से थोड़ा अंडे का मिश्रण डाल दें।
 - इस प्रक्रिया को तब तक दौहरायें जब तक सारी सामग्री खत्म न हो जाये।
 - अब इस डिश को एक बेकिंग ट्रे पर रखें और ट्रे को पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 25 मिनट तक बेक करें और परोसें।