New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/086d5201f4448d126dd0dae9ea2ae7fe576d7f666ebc68ff362e05a41c855db4.jpg)
मुख्य सामग्री | रवा/सूजी, चावल का आटा |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कुझी उप्पु पानियारम
- १/२(आधा) कप रवा/सूजी
- १/२(आधा) कप चावल का आटा
- २ बड़े चम्मच खट्टी दही
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ हरी मिर्च कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- पकाने के लिये ऑइल
विधि
- एक कटोरे में सूजी, चावल का आटा, दही, जीरा, हरी मिर्च, प्याज़, हरा धनिया और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा घोल बना लें। खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। घोल को दस मिनिट अलग रखें।
- पनियारम तवे को गरम करें। हर एक गढ्ढे में थोड़ा सा तेल डालें और फिर किचन पेपर से फेला दें।
- फिर हर एक गढ्ढे में थोड़ा और तेल डालें और तीन चौथाई घोल से भर दें। थोड़ा सा तेल चारों ओर डालें और पकाएँ।
- जब नीचे से सुनह रा हो जाये तो लकड़ी की सीख से उलटा दें और एक-डेढ़ मिनिट पकाएँ।
- दोनों ओर से कड़क और सुनहपरे होने दें। पनियारम को नारियल अथवा टमाटर चटनी के साथ परोसें।