New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d01b69011936d02a0253f4b443ee94deadfe32461022a999eca1e8f8cbeaefdf.jpg)
| मुख्य सामग्री | लाल शिमला मिर्च , पीली शिमला मिर्च | 
| क्यूज़ीन | चाइनीज़ | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | Select Taste | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री कुन्ग पाओ वेजिटेबल्स
- १ छोटा लाल शिमला मिर्च
 - १ छोटा पीली शिमला मिर्च
 - १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर
 - १/४(एक चौथ छोटा बंदगोभी
 - १ छोटा ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किए हुए
 - १ छोटा हरी शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
 - ५-६ सूखी लाल मिर्च
 - ४ बड़े चम्मच ऑइल
 - २ हरे प्याज़ कटा हुआ
 - १ इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
 - कलियाँ लहसुन कटा हुआ
 - २ बड़े चम्मच लाइट सोय सॉस
 - १ बड़ा चमचा लाल मिर्च की पेस्ट
 - २ बड़े चम्मच टोमाटो कैचप
 - १ कप वेजिटेबल स्टॉक
 - २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
 - स्वादानुसार नमक
 - १ बड़ा चमचा विनेगर
 - १/४(एक चौथ कप भुनी हुई मूंगफली
 
विधि
- लाल और पीली शिमला मिर्चों को 1 इन्च के टुकडों में काट लें।
 - गाजर को 1 इन्च तिरछे टुकडों में काट लें। पत्ता गोभी को भी 1 इन्च के चौकोर टुकडों में काट लें। लाल मिर्चों को 4 टुकडों में काटकर बीज निकाल लें।
 - एक नॉन-स्टिक वॉक में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, फिर उसमें डालें गाजर, लाल, पीली और हरी शिमला मिर्चें, ब्रोक्ली और पत्ता गोभी और तेज़ आँच पर 2-3 मिनिट तक टॉस करें।
 - फिर एक बाउल में निकाल कर रखें। उसी वॉक में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। हरे प्याज़ को मोटे मोटे स्लाइस में काट लें। वॉक मे डालें लाल मिर्च, प्याज़, अदरक और लहसुन और भूनें।
 - अब डालें सॉय सॉस, लाल मिर्च का पेस्ट और टोमाटो केचप और मिले लें। ¾ कप स्टॉक डालकर पकाएँ। कॉर्नफ्लावर को बचे हुए स्टॉक मे मिलाएँ। नमक डालकर मिला लें।
 - कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डालकर मिला लें और गाढ़ा होने तक पकाएँ। अब डालें विनेगर और मिला लें।
 - मूंगफली डालकर मिला लें। अब डालें पकी हुई सब्जियाँ और मिला लें। एक सर्विंग बाउल मे निकालकर तुरन्त परोसें।