New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e2fbe7d8f046bff4077e6e3f4d76d88934f4b708a79fdf728fab3449bce341cd.jpg)
मुख्य सामग्री | बटन मशरूम, बासमती चावल |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कुम्भ पुलाव
- बटन मशरूम दो हिस्सों में कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ कप बासमती चावल ½ घंटे तक भिगोए हुए
- २ बड़े चम्मच घी
- ६-४ छोटी इलाइची
- ६-४ लौंग
- १ इंच टुकड़ा दालचीनी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच शाही जीरा पावडर
- २ प्याज़
- ६-४ कलियाँ लहसुन
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ कप हल्दी का पावडर
- १ कप दही
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हरे मटर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक हांडी में घी गरम करें। उसमें छोटी इलाइची, लौंग, दालचीनी, जीरा, शाही जीरा डालें और अच्छी तरह महक आने तक भूने।
- फिर प्याज़ पतला-पतला काटकर उसमें डालें। पीसी हुई लहसुन, पतली-पतली कटी हुई अदरक, हांडी में डालकर भूने। प्याज़ जब हल्का सुनहरा हो जाए तब आधे-आधे कटे हुए मशरूम डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर उसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मसालों को भूने।
- अब दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। दो कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। बासमती चावल को 15-20 मिनिट तक भिगोकर रखें, निथारने के बाद उसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब हरे मटर, गरम मसाला पावडर, नमक डालकर धीरे-धीरे मिलाएँ। अब ढक कर चावल पकने तक पकाएँ और गरमागरम परोसें।