New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3265bc103c7d9293bcbe2b350397c31a09c91cadc3e0a95d6b994e98e320e7ad.jpg)
मुख्य सामग्री | ताज़ा हरा धनिया, दही |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोथिमबिर वड़ी
- २ कप ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच दही
- ५ हरी मिर्च कटा हुआ
- १ कप बेसन
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच गुड़ घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काले तिल
- चुटकी हींग
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- २ बड़ा चमचा कसा हुआ नारियल
विधि
- धनीया, हरी मिर्च, बेसन, दही, नमक, हल्दी और गुड़ को एक कटोरे में डालें और मिला लें। थोड़ा पानी डाल कर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। नमक चख लें।
- एक ग्रीज़्ड थाली में घोल डालें और स्टीम करें। पकने पर, ठंडा करें और एक इन्च के डायमंड आकार के टुकड़े काट लें।
- गरम तेल में तिल, हींग, राई का तड़का बनाएँ। इसमें वड़ी भून लें और ताज़े नारियल से सजाकर सर्व करें।