New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f5d5f4b849da62a7af60d441954b197714c4edc7efc320bf5212388190e7bae1.jpg)
मुख्य सामग्री | ताज़ा पालक, तुवर दाल/अरहर दाल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोनकणी पालक अम्बट
- १/२(आधा) बन्च ताज़ा पालक ,उबालकर, कटा हुआ
- १ कप तुवर दाल/अरहर दाल
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच मेथीदाना
- ३-४ सूखी लाल मिर्च
- ३-४ बड़े चम्मच इमली ,पानी में भिगोया हुआ
- १/२(आधा) कप ताज़ा नारियल ,घिसा हुआ
- ४ बड़े चम्मच नारियल का तेल
- १ प्याज़ ,बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
विधि
- पके हुए दाल को एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में गरम करें। एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में मेथी दाना और तोड़े हुए लाल मिर्चों को 1-2 मिनिट तक सूखा भून लें।
- सूखे भूनें हुए सामग्रियों को पानी में भिगोए हुए इमली, कसे हुए नारियल और थोड़े से पानी के साथ एक महीन पेस्ट में पीस लें।
- दाल में 4 बड़े चम्मच पीसा हुआ पेस्ट डालें, अच्छे से मिलाएँ और एक उबाला आने तक पकाएँ। आपके पीसे हुए मसाले का प्रयोग अपने तीखेपन के आवश्कतानुसार कर सकते हैं।
- फिर डालें पालक के पत्ते और अच्छे से मिलाएँ।
- फिर डालें ¼ कप पानी, अच्छे से मिलाएँ और एक उबाल आने तक पकाएँ। फिर आँच से हटाकर अलग रख दें।
- फिर नारियल के तेल को एक नॉन-स्टिक पैन में गरम करें। उसमें डालें प्याज़ और 2-3 मिनिट तक भूनें।
- उसमें डालें पकाया हुआ दाल, नमक अच्छे से मिलाएँ और 2-3 मिनिट तक उबालें। गरमागरम परोसें।