New Update
मुख्य सामग्री | कीवी, पिसी हुई चीनी |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री किवी मॅन्गो श्रिखंड
- ४ कीवी छिली हुई
- १/२(आधा) कप पिसी हुई चीनी
- १ १/२(डेड़ कप आलफॉन्ज़ो मॅन्गो का ताज़ा पल्प
- ३ कप हंग कर्ड / दही का चक्का
- १ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- १ बड़ा चम् पिस्ते
विधि
- 2 किवी के छोटे क्यूब्स काटकर मिक्सर जार में डालकर पीसें और प्यूरी बनाएँ। इस प्यूरी को एक नॉन स्टिक पॅन में डालें और ¼ कप चीनी का पावडर के साथ पकाएँ।
- मॅन्गो का पल्प और बची चीनी का पावडर को साथ में पीसें। उसमें 1 कप दही का चक्का डालकर पीसें। इस मिश्रण को एक बाउल में डालें।
- उसमें ½ छोटा चम्मच छोटी इलायची पावडर और ½ बड़ा चम्मच पीस्ते डालकर मिलाएँ। इसे फिर फ्रीज़र में कम से कम ½ घन्टा रख कर ठंडा होने दें।
- जब किवी का मिश्रण गाढा हो जाए उसे एक दूसरे बाउल में डालकर रेफ्रिज्रेटर में ठंडा होने के लिये रखें। बचे दो किवी के पतले वेजस काटें।
- किवी का मिश्रण रेफ्रिज्रेटर से बाहर निकालें, उसमें बचा दहि का चक्का, बचा छोटी इलायची का पावडर और बचे पीस्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मॅन्गो के मिश्रण को रेफ्रिज्रेटर से बाहर निकालकर एक पाय्पिंग बॅग में एक तरफ डालें और दूसरी तरफ किवी का मिश्रण डाले और बॅग का टोक के हल्के से काटें और दोनो मिश्रण को कॅनॅपे शेल्स में पाय्प करके डालें। हर कॅनॅपे को किवी के एक वेज और थोडे पिस्तों से सजाएँ और तुरन्त परोसें।