New Update
मुख्य सामग्री | कीवी, लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री किवी लाय्म मफ्फिन्स
- कीवी
- १ छोटा चम्मच लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल घिसा हुआ
- १ पका हुआ केला
- १ २/३ कप मैदा
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- ३ अंडे
- १७० ग्राम पिसी हुई चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- ३ बड़े चम्मच रूह अफज़ा
- २/३ कप पिघला हुआ मक्खन
विधि
- ऑवन को 220° सेल्सियस तक गरम करें। किवी और केले को पीसकर प्यूरी बनाएँ।
- मैदा, खाने का सोडा और बेकिंग पावडर को एक बाउल में छानें।
- एक दूसरे बाउल में अन्डे तोडकर डालें, उसमें थोडा थोडा करके चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें।
- फिर वॅनिल्ला एसेन्स, रूह अफज़ा, पिघला मक्खन, केला-किवी का मिश्रण और मैदा डालें और कट ऍन्ड फोल्ड तरीके से मिलाएँ।
- अब घोल को सिलिकोन मौल्डों में डालें, उपर थोडा कसा नींबू का छिल्का छिडकें और गरम ऑवन में 180° सेल्सियस पर 20 से 22 मिनट तक बेक करें।
- ऑवन में से बाहर निकालें और ठंडा करें। फिर मौल्ड से निकालें और परोसें।