New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/21c79b0316662de61a7132adab25e563ef7785ddd93f1911c17137344470bcf3.jpg)
मुख्य सामग्री | कीवी, ब्राउन ब्रेड स्लाइस |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री किवी ब्रेड का हल्वा
- ४ कीवी
- ८ ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- ३/४ कप चीनी
- २ बड़े चम्मच घी
- १ बड़ा चम्मच काजू कटा हुआ
- १ बड़ा चम्मच आलमंड/बादाम कटा हुआ
- १ बड़ा चम्मच पिस्ते कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच इलाईची का पावडर
- १ बड़ा चम्मच किशमिश
- १/२ कप दूध
- १/२ कप खोवा / मावा घिसा हुआ
विधि
- किवी को छिलकर दरदरा काटें। हॅन्ड ब्लेन्डर के जार में डालकर प्यूरी बनाएँ। एक नॉन स्टीक पैन गरम करें, उसमें चीनी और किवी की प्यूरी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएँ जबतक मिश्रण गाढा हो जाए।
- ब्रेड स्लाइसों को टोस्ट करें, और उनके 1 इन्च के तुकडे करें। एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें काजू, बदाम, पीस्ता और किशमिश डालकर हल्का सा भूनें।
- किवी के मिश्रण में छोटी इलायची पावडर डालकर मिलाएँ। फिर ब्रेड के तुकडे डालकर मसलते हुए मिलाएँ। अब दूध और खोआ डालकर अच्छी तरह पकाएँ। फिर भूनें काजू-बदाम घी के साथ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। सर्विंग बाउल में डालकर परोसें।