New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d5174c2a027367ce65c254e39975f3bb01ab9372ce6b16a3c27bb798801f5850.jpg)
मुख्य सामग्री | बटन मशरूम, बेबी कॉर्न |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री खुम्ब बेबी कॉर्न हरा प्याज़
- ४० बटन मशरूम ,चार हिस्सों में कटा हुआ
- १० बेबी कॉर्न ,तिरछे स्लाइस में कटा हुआ
- ५ डंठल हरे प्याज़ की पत्तियाँ ,कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- ४-५ लौंग
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ ,कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- स्वादानुसार नमक
- कुछ ताज़ा हरा धनिया
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन को गरम करके उसमें डालें जीराऔर लौंग और महक आने तक भूने।
- फिर प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूने।
- ¼ कप पानी, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब डालें हल्दी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, टोमाटो प्यूरी और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर बेबी कॉर्न और मशरूम डालकर मिला लें। 1 कप पानी डालकर मिला लें। फिर नमक डालें, ढक कर 2-3 मिनिट तक पकाएँ। हरे प्याज़ के पत्तों को काटकर पैन में डालें और मिला लें।
- हरा धनिया भी काटकर डालें और मिला लें। गरम मसाला पावडर डालकर मिला लें। फिर ढक कर 5-7 मिनिट तक पका लें। सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम परोसें।