New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/47d5fa3a4f8681a04b77959d4d033b566acf0386ca297b1baa237b6e468b99cd.jpg)
मुख्य सामग्री | जुवार, हरी मिर्च |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री खीचु
- १ कप जुवार आटे से छिड़का हुआ
- ३ हरी मिर्च
- १० कलियाँ लहसुन
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- स्वादानुसार नमक
- चुटकी सोडा बाईकारबोनेट/ मीठा सोडा/ खाने का सोडा
- २ बड़े चम्मच दही
- १ बड़ा चमचा तिल
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 1½ कप पानी गरम कर लें। हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को थोड़े पानी के साथ बारीक पीस लें और पानी में डालें। साथ में डालें नमक, सोडा और दही और मिला लें।
- अब डालें जवार का आटा और चलाते हुए पका लें। ध्यान रहे कि गुठलियाँ न बने। फिर डालें तिल और मिला लें। ढक कर 2-3 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें तेल और जीरा पावडर और फिर से मिला लें। ढक कर तबतक पकाएँ जबतक यह मिश्रण पैन के बगले छोड़ने लगे। तुरन्त गरमागरम परोसें।