New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/94755bf40a64f0c9b4b0dd7f8beb32fa917a1b584454a8c236aeaed4978df309.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, रवा/सूजी |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री खस्ता रोटी
- १ कप मैदा
- १/२(आधा) कप रवा/सूजी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सौंफ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच अजवाइन
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १ छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- ४ बड़े चम्मच देसी घी
विधि
- मैदा, सूजी, सौंफ, अजवाइन, कालीमिर्च, चीनी और नमक को एक डो-मेकिंग मशीन में डालें और मशीन को चालू करें।
- दो बड़े चम्मच घी डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कठिन आटा गूंद लें। बाकी घी भी डालें और थोड़ी देर और गूंदें। आटे को एक कटोरे में निकाल लें। पेढ़े बना लें। फिर इन्के पतली-पतली रोटियाँ बेल लें।
- एक नौन-स्टिक तवा गरम करें। एक छोटे गोल कटर की सहायता से बेली हुई रोटियों में से छोटी-छोटी रोटियाँ काट लें।
- इन्हें गरम तवे पर रखें और थोड़ा सा घी लगालें। फिर पलट दें और दूसरी ओर थोड़ा सा घी लगालें। धीमी आँच पर कड़क करें। शोरबे के साथ गरमागरम परोसें।