New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7ac2e127f7bdfb3958d335066025c9555588c66792bb16741da48790d74a8558.jpg)
मुख्य सामग्री | खजूर, कोको पावडर |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री खजूर और चॉकलेट ओट्स लड्डू
- १०-१२ खजूर बीज निकालकर कटे हुये
- २-३ बड़े चम्मच कोको पावडर
- १ कप ओट्स
- २ बड़े चम्मच घी
- १/२(आधा) कप अखरोट कटे हुये
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- ३/४ (तीन-च कप गुड़ कसा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक में घी गरम करें। फिर डालें अखरोट, मिलायें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर आंच धीमी करें और ओट्स् डालकर एक मिनट तक भूनें।
- फिर डालें खजूर, इलाइची पावडर, मिलायें और खजूर के नरम होने तक पकायें।
- फिर डालें गुड़, मिलायें और धीमी आंच पर गुड़ के पिघलने तक पकायें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में डालें और मिलायें।
- उसमें डालें कोको पावडर, मिलायें और ठंडा करें। फिर इस मिश्रण को समान हिस्सों में बाटें, लड्डू का आकार देंऔर परोसें।