New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3d5a98fc1ca227407242ae99140cdc943561649d420ba4eb349ac88ff7e1a807.jpg)
मुख्य सामग्री | केर, सांगरी |
क्यूज़ीन | मारवाड़ी |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री केर सान्गरी
- १/२(आधा) कप केर
- १ कप सांगरी
- १ कप + ४ बड़े चम्मच दही
विधि
- रातभर केर और सान्ग्रिया को 1 कप फेंटे हुए दही में भिगो कर रखें। फिर उन्हें दही में से निकालकर अच्छी तरह धो लें।
- 2 कप पानी और नमक के साथ 15-20 मिनिट तक उबाल लें। लाल मिर्चों को काटकर उनके बीज निकाल लें।
- सूखे आम के टुकड़ों के छोटे टुकड़े कर लें। एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम कर लें। उसमें डालें जीरा और लाल मिर्च और महकने तक भूनें।
- फिर डालें अदरक पेस्ट और मिला लें। थोड़ा पानी, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर और सूखे आम के टुकड़े डालें और मिला लें। बचा हुआ दही डालकर मिला लें।
- केर और सान्ग्रिया को छानकर कढ़ाई में डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब डालें अमचूर और मिला लें और पानी सूख जाने तक पकाएँ।
- गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 935 |
कार्बोहाइड्रेट | 25.8 |
प्रोटीन | 50.1 |
फैट | 70.2 |
फाइबर | Fiber- 13. |