New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/06897a553ef49dc8a598712a27e006bba8ff938b7a1e086b582395e0dcce7a6e.jpg)
मुख्य सामग्री | कीमा, ताज़ा हरा धनिया |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स मटन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कीमा हरा धनिया पुदिना
- ४५० ग्राम कीमा
- १ कप ताज़ा हरा धनिया
- १/४(एक चौथ कप ताज़े पुदीने के पत्ते
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच अदरक
- १०-१२ कलियाँ लहसुन
- ३ हरी मिर्च
- १ इन्च की डंडी दालचीनी
- ४ छोटी इलाइची
- लौंग
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १/४(एक चौथ बड़ा चमचा काली मिर्च कुटा हुआ
- २ अंडा उबालकर छिला हुआ
- १ नींबू
विधि
- एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें।
- आधा कप हरा धनिया, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च पीस लें। दालचीनी, इलाइची, लौंग और जीरा गरम तेल में डालें और अच्छी महक आने तक भून लें।
- प्याज़ डालकर मिला लें और हल्का रंग आने तक भूनें। अब कीमा डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। नमक डालकर भूनते रहें जब तक कीमा हल्का भूरा हो जाये।
- बचा हुआ हरा धनिया और पुदीना काट लें। पीसा हुआ मसाला पैन में डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- एक कप पानी डालकर मिला लें और ढक कर मध्यम आँच पर तब तक पकाएँ जब तक कीमा पूरी तरह पक जाये।
- कटा हुआ धनिया और पुदीना डालें, साथ में डालें गरम मसाला पावडर, कुटी हुई काली मिर्च और मिला लें।
- अन्डों के चार-चार टुकड़े काट लें। नींबु का रस निचोड़कर डालें और मिला लें।
- एक सर्विंग डिश में निकाल लें, कटे हुए अन्डों से सजायें, पाव के साथ गरमागरम परोसें।