New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7e1dce23104629ba9b5fb3df535cb918605ab5843b967a41bba8c984c88c2c9e.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन ब्रेस्ट , अदरक की पेस्ट |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कस्तूरी कबाब
- २ चिकन ब्रेस्ट
- १ बड़ा चमचा अदरक की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा लहसुन की पेस्ट
- १ नींबु का रस
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा मक्खन
- २ बड़ा चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच शाही जीरा
- ३ बड़े चम्मच बेसन
- २ बड़े चम्मच ब्रेड क्रम
- चुटकी इलाइची का पावडर
- १/२(आधा) ग्राम केसर
- ४ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- २ हरी मिर्च
- थोड़ी सी पंकड़ियाँ ताज़ा हरा धनिया
- २ अंडे
- छिड़कने के लिये चाट मसाला
विधि
- चिकन के पतले तिरछे स्लाइस काटें और एक बाउल में डालें। उसमें अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, नींबु का रस, व्हाइट पेप्पर पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ 10-15 मिनिट के लिए मैरिनेट होने दें।
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में मक्खन और 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें, उसमें शाही जीरा डालकर महक आने तक भूनें। फिर बेसन डालकर धिमी आँच पर 2-3 मिनिट तक भूनें।
- फिर मैरिनेट किए चिकन के स्लाइस, ब्रेडक्स्ग , छोटी इलाएची पावडर और केसर डालकर मिलाएँ।
- मिश्रण को एक बाउल में डालें, ताज़ी क्रीम डालकर मिलाएँ। हरि मिर्चें और हरा धनिया बारीक काटकर चिकन में डालें और मिलाएँ। 15-20 मिनिट तक रखें।
- अन्डों को तोड़ें और उनके सफेदी और पीला अलग करें। सफेदी को अच्छी तरह फेंटें जब तक वे फूलकर हल्के हो जाए।
- चिकन के स्लाइसों को साते स्टिक्स पर पिरोएँ। बचा हुआ तेल एक नॉन स्टिक पैन में गरम करें और उसमें चिकन डालकर समान सुनहरे होने तक ग्रिल करें।
- उन पर अन्डों की सफेदी फैलाएँ, ढक कर 2-4 मिनिट तक पकाएँ। कस्तूरी कबाबों को एक प्लेट पर रखें, उन पर चाट मसाला छिड़कें और गरमागरम परोसें।