New Update
मुख्य सामग्री | लौकी / दूधी, दही |
क्यूज़ीन | कश्मीरी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री काश्मिरी लौकी
- ग्राम लौकी / दूधी ,छीलकर, ½ इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १ कप दही ,फेंटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा बेसन
- १ छोटा चम्मच सौंफ का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
विधि
- दही, नमक, बेसन, सौंफ पावडर और लाल मिर्च पावडर एक बाउल में डालकर मिलाएँ। अच्छी तरह फेंटें, फिर दो कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, हींग और जीरा डालें और जब उनका रंग बदलने लगे तब लौकी डालकर चार से पाँच मिनिट तक भूनें।
- दही का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएँ, ढक कर आठ से दस मिनिट तक पकाएँ।
- गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम परोसें।