New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e4fd29d6dcf37cf50689f12d40e6be887d94a1f0282e19f43fe3dc8c8625fbde.jpg)
| मुख्य सामग्री | लम्बे बैंगन, ऑइल | 
| क्यूज़ीन | पंजाबी | 
| कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री करारे बैंगन
- २ लम्बे बैंगन
 - तलने के लिए ऑइल
 - स्वादानुसार नमक
 - १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
 - १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
 - १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
 - १ छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
 - २ छोटे चम्मच नींबु का रस
 - १ कप कॉर्नफ्लेक्स
 - ३ छोटे चम्मच मैदा
 
विधि
- एक कढा़ई में तेल गरम करें। बैंगन के तिरछे स्लाइस काट लें।
 - उन्हें एक कटोरे में रखें और नमक, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, धनिया पावडर, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, और नींबु का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें।
 - 4-5 मिनिट अलग रख दें। एक थाली में कोर्नफ्लेक्स लें और उसका चूरा कर दें।
 - एक कटोरे में मैदा लें, उसमें तीन बडे़ चम्मच पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे कि मैदे में गठ्ठे न रहें।
 - बैंगन के टुकड़ों को मैदे के घोल में डुबोकर फिर कोर्नफ्लेक्स में रोल करें और हल्का सा दबा दें। गरम तेल में सुनहरा होने तक तल ले।
 - तेल में से निकालकर एक किचन पेपर पर रखें और चटनी के साथ गरमागरम परोसें।