New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ffb51fb90edf4eadb7e4f5fbdd58621ef5cbb34b44f8dd87a5de896630e11328.jpg)
मुख्य सामग्री | कंद, ऑइल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कन्द के पकोडे़
- ५०० ग्राम कंद
- तलने के लिए ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा सेक के कुटे हुए
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च कुटा हुआ
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया सेक के कुटे हुए
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच नींबु का रस
- १ १/२(डेड़ कप बेसन
- १/४(एक चौथ कप चावल का आटा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- चुटकी हींग
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
विधि
- कन्द को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। कन्द को पतले स्लाइस में काटें।
- इन्हें एक बाउल में रखें और कुटा हुआ जीरा, कालीमिर्च, धनिया, नमक और नींबु का रस डालें। अच्छी तरह से मिलाएँ ताकी मसाले सारे कन्द के स्लाइस को अच्छी तरह से ढक दे।
- बैटर बनाने के लिए बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पावडर, हींग, हल्दी पावडर, नमक, 2 छोटे चम्मच गरम तेल को एक बाउल में डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर घोल बना लें।
- कन्द के स्लाइस को इस बैटर में डुबोकर गरम तेल में सुन्हरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेल में से निकालकर एक टिशु पेपर पर रखें। हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।