New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/677e88ac1d99feba6527cd5e7345bd66ad17f90f177d9f74b788770288f45109.jpg)
मुख्य सामग्री | काबुली चना, चाय की पत्ती |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १-२दिन |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री काले छोले
- १ कप काबुली चना भिगोया हुआ
- २ छोटे चम्मच चाय की पत्ती
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच लहसुन की पेस्ट
- २ छोटे चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- २ छोटे चम्मच चना मसाला
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच Cumin powder roasted
- कुछ ताज़ा हरा धनिया
विधि
- चने को भिगोये हुए पानी में से निथार लें, साढे़ तीन कप पानी डालें, नमक और चाय की पत्ती एक मलमल के कपड़े मे बाँधकर डालें और 6-8 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएँ।
- चनों को छान लें और पकाये हुए पानी को रखें। एक नॉन-स्टिक पैन मे ऑलिव आइल गरम कर लें। प्याज़ को काटें। पैन मे जीरा डालें, जब उनका रंग बदलने लगे, प्याज़ डालें और भूनें।
- अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालें और 1-2 मिनिट तक भूनें। धनिया पावडर, जीरा पावडर, चना मसाला, लाल मिर्च पावडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब चने, चने का पानी और नमक डालकर मिला लें।
- ढक कर मध्यम आँच पर 10 मिनिट तक पकाएँ। भूना जीरा पावडर डालकर मिला लें। सर्विंग बाउल मे निकाल लें, हरे धनिये से सजाकर भटूरों के साथ गरमागरम परोसें।