New Update
मुख्य सामग्री | काबुली चना, ऑइल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री काबुली चना पाल्डा
- ३ कप काबुली चना ,उबला हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- २ बड़े चम्मच बेसन
- २ कप दही
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
विधि
- दही और बेसन साथ में अच्छी तरह फेंटें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और रंग बदलने तक भूनें।
- फिर उसमें दही का मिश्रण, गरम मसाला पावडर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- तब तक पकाएँ जब तक मिश्रण गाढ़ा होने लगे।
- फिर एक कप पानी डालें और मिलाएँ। अब काबुली चने और चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- पाँच मिनिट तक पकाएँ। हरे धनिये से सजाएँ और चावल के साथ गरमागरम परोसें।