New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c57530d5e27f8bd55a68dfaaeb0cf7face53c00883f7704a280205c7572fca3e.jpg)
मुख्य सामग्री | जौ, दूध |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 21-25 मिनट |
खाना पकाने के समय | 21-25 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री जौ की खीर
- १ कप जौ भिगोया हुआ / भिगा हुआ / भिगी हुई
- ४ कप दूध
- १ छोटा चम्मच घी
- आलमंड/बादाम 3 चम्मच + सजाने के लिए
- १/२ कप खोवा / मावा घिसा हुआ
- ५ बड़े चम्मच चीनी
- १ चुटकी इलाईची का पावडर
- २ बड़े चम्मच रूह अफज़ा
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, 3 बड़े चम्मच बदाम के स्लाइस डालकर एक मिनट तक भूनें। अब जौ और दूध डालें और मिश्रण को उबलने दें। ढक कर 20-25 मिनट तक, बीच बीच में चलाते हुए, पकने दें, या जबतक जौ पूरी तरह पक जाए।
- अब खोआ, चीनी और इलायची पावडर डालकर मिलाएँ जबतक चीनी घुल जाए। तबतक पकाएँ जबतक खीर में उबाल आ जाए। आँच बुझा दें, रूह अफज़ा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ठंडा करके सर्विंग बाउल में डालें, बदाम के स्लाइस से सजाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।