New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/90745dd468807ac9d51fd1d6ac593fe97ca5750e534effac8a68441826a12bc7.jpg)
मुख्य सामग्री | काला जामुन जाम, ब्रेड स्लाइस |
क्यूज़ीन | बंगाली |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री जामुन शाही टुकड़ा
- ६-८ बड़ा चम्मच काला जामुन जाम
- १२ ब्रेड स्लाइस गोलाई में स्लाइस करके
- १/२ कप चीनी
- कुछ केसर लड़ियाँ
- तेल तल ने के लिए
- २ बड़ा चम्मच रोज़ वॉटर
- ४ बड़ा चम्मच रबड़ी
- कुछ पिस्ते लम्बा कटा हुआ/ लम्बी कटी हुई/ लम्बे कटे हुए सजाने
- कुछ जामुन के स्लाइस सजाने के लिए
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में चीनी और 1 कप पानी साथ में पकाकर चाशनी बना लें।
- केसर के रेशे डालकर मिला लें। एक कढ़ाई में अवश्यकतानुसार तेल गरम करके उसमें ब्रेड के स्लाइस डालकर सुनहरा होने तक तल लें। तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें।
- अब इन्हे केसर वाले चाशनी में नरम होने तक डुबोकर रखें। फिर उसमें गुलाब जल डालें। सर्विंग प्लेट के बीचों बीच जामुन जैम फैलाएँ। उस पर 2 ब्रेड के स्लाइस रखें।
- इस पर 1 और स्लाइस रखें और फिर उसपर रबड़ी डालें। थोड़ा और जैम, जामुन स्लाइस और पिस्ता से सजाकर परोसें।