New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ebdb8b6226188698168d4fa5544402b3d165f6dab8422ab6602d3999d5070ecb.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्राउन ब्रेड स्लाइस, दही |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री इन्सटेन्ट ब्राउन ब्रेड दही वड़ा
- ८ ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- ३/४ कप दही
- १/२ (आधा) काला नमक
- १ छोटा चम् लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- नमक
- १/२ (आधा) छास
- १/४(एक चौथ कप दानेदार चीनी
- स्वादानुसार हरी चटनी
- स्वादानुसार मीठी चटनी
- स्वादानुसार ताज़े अनार के दाने
विधि
- ब्रेड स्लाइसेस के किनारें काटकर निकाल दें और तोड़कर एक बाउल में रखें। उसमें डालें काला नमक, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, नमक, आधा कप छास और अच्छे से मसलें।
- अब बनाये हुये मिश्रण को समान हिस्सों में बाँटें और गोलों का आकार देकर हल्का सा दबायें। ये हैं वड़े।
- अब अलग-अलग सर्विंग प्लैटर में थोड़ा छास डालें और बनाये हुये वड़ों को रखें।
- फिर एक दूसरे बाउल में डालें दही और चीनी और तब तक फेंटें जब तक चीनी पिघल न जाये।
- फिर वड़ों के ऊपर यह दही का मिश्रण डालें और साथ ही डालें हरी चटनी, मीठी चटनी और ऊपर से छिड़कें लाल मिर्च पावडर और काला नमक और अनारदाने से सजायें।
- तुरंत परोसें।