New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e3db416a062be374e0ae0f18cc1b38f9386ce0793c44389dff441905f7f8d04c.jpg)
मुख्य सामग्री | आटा, प्याज़ |
क्यूज़ीन | मध्य प्रदेश |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री इन्दोरी मसाला रोटी
- २ कप आटा
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १ कप ताज़े पुदीने के पत्ते बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच अनारदाना सेक के कुटे हुए
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- पकाने के लिये ऑइल
विधि
- एक बाउल में आटा और नमक डालें, उसमें प्याज़, पुदिना, हरि मिर्चें, हिंग, सूखे अनारदाने, गरम मसाला पावडर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त लोई गूंद लें।
- लोई को गीले कपडे से ढक कर बीस से पच्चीस मिनट तक रखें।
- लोई के आठ समान हिस्से बनाकर उनके गोले बनाएँ। हर गोले को बेलकर मध्यम आकार की रोटियाँ बनाएँ।
- एक नॉन स्टिक तवा को गरम करें, उसपर एक रोटी रखें और आधे मिनट तक पकाएँ।
- पलटे, थोडा तेल लगाएँ, वापस पलटें। थोडा और तेल लगाएँ और पलटते हुए पकाएँ जबतक दोनो तरफ से समान सुनहरे हो जाए।
- इसी तरह और रोटियाँ पका लें। गरमागरम परोसें