New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/744af01e8da37eced92a3590fe992e3a981b106a56665bfe145d5196b1ab1f28.jpg)
मुख्य सामग्री | वेनीला क्रीम, लाल सेब |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आइस क्रीम ऐपल पैराडाईज़
- ४ वेनीला क्रीम
- ४ लाल सेब
- २ नींबु
- १ बड़ी चुट दालचीनी पावडर
- ४ बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
- १/२(आधा) कप पानी
- २ बड़े चम्मच ब्लूबेरी जैम
विधि
- सेबों को आधे में काटें, बीच से बीज निकालें और आधे इन्च के टुकड़ों में काटें। नौन सटिक पैन में डालें और एक नींबु का रस डालें।
- दालचीनी का पावडर, पिसी हुई चीनी, आधा कप पानी डालकर थोड़ा नरम होने तक पकायें। फिर इसमें एक और नींबु का रस डालें और अच्छी तरह से मिलायें।
- चार सर्विंग प्लेट के बीच में एक एक वैनिला आइस क्रीम का स्कूप रखें। इसके चारों ओर सेब का मिश्रण डालें।
- आइस क्रीम स्कूप पर आधा बड़ा चम्मच ब्लूबेरी जैम डालें और तुरन्त परोसें।